फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा से वंचित छात्रों को मिलेगा एक और मौका

Tue, 04 Apr 2017 10:35 PM IST
ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा की तिथि में बदलाव को लेकर जनपद के विभिन्न कॉलेजों में जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूट गई है, उन्हें दोबारा परीक्षा में बैठने का अवसर मिल सकता है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेंद्र सिंह ने छात्रों से भरोसा भी जताया है।
विज्ञापन

 
बताया जाता है कि राजनीति विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा विश्वविद्यालय के समय सारणी के अनुसार तीन अप्रैल को होने वाली थी। जिसे विश्वविद्यालय ने बदल कर एक अप्रैल करा दिया। तिथि में परिवर्तन किए जाने की तिथि की जानकारी कई छात्रों को नहीं हो सकी थी, जिस कारण उनकी परीक्षा छूट गई। निर्धारित तिथि पर जब वह परीक्षा देने पहुंचे तो परीक्षा संपन्न हो जाने की जानकारी मिलते ही उनके होश उड़ गए।

छात्रों का कहना था कि समय सारणी बदलने का सूचना हमें नहीं दी गई। न ही किसी समाचार पत्र में प्रकाशित की गई। कुलपति प्रो योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिन छात्रों की परीक्षा छूट गई है। उनके लिए महात्मा काशी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार को निर्देशित किया गया है। उम्मीद है कि विवि की चल रही परीक्षा के दौरान ही किसी तिथि पर उनकी परीक्षा करा दी जाए। छात्र-छात्राओं के भविष्य का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें