फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: संगठित गिरोह बना कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता और संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में एक आरोपी मनीष वर्मा निवासी सावन छपरा थाना दोकटी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपियों में नितेश, पप्पू चौबे, मनीष वर्मा निवासी सावन छपरा थाना दोकटी, सोनू पासवान व जय किशुन निवासी नैना थाना सहतवार, अंकुर वर्मा निवासी उदहा थाना सहतवार, नीरज वर्मा निवासी सहतवार तथा दीपेश यादव निवासी चांदपुर थाना बैरिया हैं। ये सभी संगठित गिरोह बनाकर लोगों को आतंकित कर लूट, हत्या के प्रयास, डकैती सहित विभिन्न संगीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके द्वारा अवैध गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक एवं अन्य प्रकार के लाभ अर्जित किया जाता है।
इनके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है। आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में मनीष वर्मा निवासी सावन छपरा थाना दोकटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें