फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन टीम पर हमला करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के लमुही ग्राम सभा के सामने सरयू नदी के किनारे वैक्सीनेशन के लिए समझाने गई टीम के सदस्य के साथ हाथापाई करने वाले व्यक्ति को स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। हाथापाई की वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा था।
विज्ञापन

रेवती विकासखंड के लमुहीं ग्राम सभा के सामने सरयू तट पर टीका लगाने का बात कहने पर वैक्सीनेशन टीम के एक सदस्य को एक नाविक ने हाथापाई करते हुए जमीन पर गिरा दिया था। टीम के साथ अभद्रता की थी। टीम के सदस्य ने जब नाविक को बुलाया तो नाव पर सवार नाविक टीका लेने से इन्कार करने लगा। बार-बार बुलाए जाने से नाराज नाविक नाव पर से कूदकर टीम के एक सदस्य पर हमला कर दिया। हालांकि अन्य सदस्यों के बीच बचाव तथा समझाने के बाद मामला शांत हुआ। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि उक्त टीम के सदस्य पर हमला करने वाले लमुहीं निवासी विपिन यादव को गिरफ्तार कर संबन्धित धाराओं के तहत चालान कर दिया गया है। टीकाकरण की टीमों से दुर्व्यवहार तथा मारपीट पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें