फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र के छह खाते से डेढ़ लाख रुपये गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। नगर के बीज गोदाम मार्ग स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र से 18 खाताधारकों के खाते से लाखों रुपये उड़ाए जाने के मामले के बाद उसी ग्राहक सेवा केंद्र के छह खाताधारकों के खाते से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल लिए जाने का मामला पुन: प्रकाश में आया है। सभी खाताधारक बुधवार को थाने पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र के 18 खाताधारक अपने लाखों रुपये खाते से उड़ा लिए जाने की शिकायत लेकर शनिवार को थाना में पहुंचे थे। पुलिस ने सभी का विवरण इकट्ठा करके मुकदमा कायम कर लिया था। इसके चार दिन बाद बुधवार को पुन: उसी ग्राहक सेवा केंद्र के छह खाताधारक बुधवार को अपने अपने खातों में जमा निकासी का जब स्टेटमेंट लिया तो उनके होश उड़ गए। सभी छह खाताधारकों के खातों से उनकी गाढ़ी कमाई की रकम उड़ा ली गई थी। पीडि़त ग्राहक थाना रेवती पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी गायब की गई रकम के बारे में तहरीर दी। इसमें तेतरी देवी निवासिनी रेवती वार्ड नंबर 13 ने 50 हजार, प्रमिला निवासिनी परमानंद का डेरा ने 1.04 लाख रुपये, बड़ा चितबिसांव निवासिनी रानी ने सात हजार, पांडेय का छपरा की पूनम देवी ने साढ़े पांच हजार व उर्मिला एवं फूलमती ने एक एक हजार रुपए खाते से गायब होने की तहरीर दी।
इसी ग्राहक सेवा केन्द्र के खाता संचालक सहित उक्त केंद्र के तीन लोगों के विरुद्ध 18 खाता धारकों के खातों से लाखों रुपये उड़ा जाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। एसआई सदानंद यादव ने बताया कि जैसे जैसे लोगों को जानकारी हो रही है अपने खाते का विवरण निकालने के बाद पहुंच रहे हैं। जल्द मुकदमा कायम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें