फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कैदियों ने जेल में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों ने रविवार को दूसरे दिन भी अच्छा भोजन, बिजली, बैरकों की तलाशी बंद करने के साथ ही जेल अधीक्षक तथा जेलर का स्थानांतरण करने की मांग को लेकर भोजन का बहिष्कार किया। इस दौरान जेल प्रशासन ने समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। जेल प्रशासन की सूचना पर सुबह सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम राम आसरे मौके पर पहुंच कैदियों से वार्ता की। शाम को जेल डीआईजी के प्रतिनिधि वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्रा और सीओ सिटी एके सिंह कैदियों से वार्ता की। आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्याएं दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला जेल के कैदियों ने रविवार को भोजन का बहिष्कार कर जेल प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों से मांग की कि अच्छा भोजन दिया जाए। बिजली, पानी, शौचालय की समुचित व्यवस्था की जाए। जिस बैरक में पंखे नहीं या खराब पड़े है उसे ठीक कराया जाय। कैदियों के इलाज के जिए जेल अस्पताल में डॉक्टर व एंबुलेंस की व्यवस्था के साथ ही जेल अधीक्षक और जेलर का तत्काल स्थानांतरण किया जाय। बैरकों में हो रही तलाशी बंद की जाए। जेल डीआईजी के प्रतिनिधि व अधिकारियों ने तत्काल एंबुलेंस व डाक्टर की व्यवस्था उपलब्ध कराई। इसके अलावा अन्य समस्याओं को उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए अविलंब दूर करने का प्रयास किया जाएगा। तत्पश्चात कैदी शांत हुए। इस मौके पर भारी मात्रा में फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें