फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, रुद्राभिषेक से किया जलाभिषेक

विज्ञापन
सावन माह के ​शिवरात्रि पर्व पर नगर के तिलेश्वरनाथ मंदिर में जला​भिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की
विज्ञापन
बलिया। सावन माह की शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को नगर से लेकर ग्रामीणांचलों तक स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय परिसर गूंज उठे। घरों पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर, कारो गांव स्थित कामेश्वरनाथ मंदिर, छितौनी गांव स्थित छितेश्वरनाथ मंदिर, सहतवार कस्बा स्थित बाबा महात्पालेश्वर नाथ मंदिर, असेगा स्थित बाबा शोकहरण नाथ, अवनी नाथ मंदिर, सैदनाथ नाथ, भरसर गांव दु:खनाथ मंदिर, ब्यासी गांव स्थित हरिहरनाथ नाथ, रसड़ा स्थित लखनेश्वरडीह मंदिर,तिलेश्वरनाथ सहित अन्य मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री से भगवान शिव का अभिषेक किया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आसपास के शिवालयों में पैदल और वाहनों से पहुंचे।
नगर के प्रमुख शिव मंदिरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्राचीन शिवालयों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों की ओर से जलाभिषेक और दर्शन की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा को लेकर स्थानीय स्तर पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें