फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की नृत्य शैली पर हुए फिदा

Thu, 05 Mar 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेमुषी विद्यापीठ के प्रांगण में चौथे वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बुधवार शाम से देररात तक चले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की नृत्य शैली पर सभी मंत्रमुग्ध हो गए और तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


सेमुषी विद्यापीठ के नौनिहाल से लेकर माध्यमिक वर्ग के छात्रों ने वाइव्रेशन 2015 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मोहक प्रस्तुति किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ।

एलकेजी के छात्रों का वाका-वाका डांस सराहा गया तो यूकेजी के बच्चों ने बम-बम भोले के अलावा मैंने पायल है छमकाई, पीस एवं हार्मनी आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने नेपाली नृत्य भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


बंगाली नृत्य ‘छुमुक-छुमुक चलो रे’ दर्शकों को ऐसा भाया कि कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भी लोग इसे गुनगुना रहे थे। छात्रों ने हिंदी-अंग्रेजी की लघु नाटिका और कई प्रहसनों द्वारा समाज को सोचने पर मजबूर किया।

देव गर्व नाटक के माध्यम से छात्रों ने लड़कियों को बचाने की सीख दी। कार्यक्रम के अंत में होली डांस प्रस्तुत कर लोगों को होली के रंग में सराबोर कर दिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि रामपूजन तिवारी की पत्नी प्रभावती देवी ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

रेवती के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी ने विद्यालय की स्थापना पर प्रकाश डाला। वायस चेयरमैन अभिज्ञा तिवारी ने छात्रों की उपलब्धियों तथा अगले साल रोबैटिक लैब तथा सीसी कैमरा आदि स्थापित करने की बात कही। बैरिस्टर अभिषेक तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रिंसिपल एनए वालसन ने विद्यालय की गतिविधियाें पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें