फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हाईस्कूल अंग्रेजी का पर्चा आउट

Wed, 04 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नकल मंडी के नाम से चर्चित नगरा इलाके में बुधवार को हाईस्कूल अंग्रेजी का भी पेपर आउट होने के बाद एक केंद्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पर्चा आउट होने की सूचना के बाद नगरा, भीमपुरा, रसड़ा और बेल्थरारोड इलाके में जगह-जगह छापेमारी की गई, लेकिन पेपर आउट करने वाले गिरोह का पता नहीं चला। डीएम ने बताया कि पेपर आउट होने की बात सही है, लेकिन हल कापी केवल एक ही परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी। इसलिए एक ही केंद्र पर कार्रवाई की गई है।

जनपद में बुधवार को भी हाई स्कूल अंग्रेजी का पेपर आउट होने के बाद विभाग और जिला प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था की पोल खुल गई। नकल माफिया चौथी बार अपने मंसूबे में सफल रहे हैं। जबकि जिला प्रशासन नकेल कसने में नाकाम।
विज्ञापन


नगरा क्षेत्र के नकल मंडी में फिर से अंग्रेजी का पेपर लीक होने से परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी और कर्मचारी हलाकान दिखे। हल कापियां भोर से ही बाजार में बिकने लगीं थी। इन कापियों को अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचाने और अच्छी कमाई के लिए लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल किया गया।

हल कार्बन कापियां अंग्रेजी की पेपर कोड संख्या 817 बीएन से पूरी तरह मिल रही हैं। बावजूद जिला प्रशासन ने इस संकेतांक के प्रश्नपत्र को यह कहकर निरस्त नहीं किया कि हल कापियां केवल एक केंद्र को छोड़कर अन्य किसी भी केंद्र पर नहीं पाई गईं। उधर पर्चा आउट करने वाल गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है।

डीएम  ने बताया कि एकमात्र विद्यालय सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव में आउट किए गए पर्चा का हल कापी पाया गया है। प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। वहां की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें