फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 20 वर्षीय मानसिक बीमार के साथ वृद्ध ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के साथ शनिवार को वृद्ध ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी विक्रांत वीर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत के एक गांव निवासी मानसिक रूप से बीमार युवती को उसी गांव के वृद्ध ने पैसे का लालच देकर अपने घर में बुलाया। इसके बाद दुष्कर्म किया। इसी बीच पीड़िता की मां युवती की खोजबीन करते हुए आरोपी के घर पहुंच गई। पुत्री को लेकर मनियर थाने पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जयनाथ प्रजापति को पकड़ लिया। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक व सीओ बांसडीह प्रभात कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया कि युवती कि मां की तहरीर पर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें