Ballia News: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शम्भू कुमार बलिया दौरे पर रहे। उन्होंने बिजली व्यवस्थाओं का हाल भी जाना। वहीं, जले ट्रांसफॉर्मर को बदलने में लापरवाही बरतने पर दो जेई को निलंबित कर दिया।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शम्भू कुमार ने शनिवार को जिले के बिजली व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं की शिखायत के बाद भी जले ट्रांसफार्मर समय से न बदलने में लापरवाही मिलने पर दो जेई सिविल लाइन वर्कशॉप पर तैनात जेई चंदन कुमार व बेल्थरारोड के जेई हरि प्रताप प्रजापति को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एमडी ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय, वर्कशाप जायजा लिया। ट्रांसफार्मर निर्माण की गुणवत्ता परखी व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एक्सईएन व सभी एसडीओ व जेई के साथ बैठक की। सभी को शासन द्वारा निर्धारित शेड्यूल पर बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया।
विज्ञापन
फॉल्ट होने पर कटौती के समय में मरम्मत का निर्देश दिया। निर्धारित शेड्यूल से कम आपूर्ति या लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एमडी ने बकाया बिजली वसूली बढ़ाने को निर्देशित किया। इस दौरान स्टोर परिसर, सिविल लाइन उपकेंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
सिविल लाइन वर्कशाप का निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद उपभोक्ता की समस्या सुनीं। जले ट्रांसफार्मर को बदलने में घोर लापरवाही व डायरी मेंटेन न होने पर लापरवाह जेई चंदन कुमार को निलंबित कर दिया।
निरीक्षण के दौरान आजमगढ़ चीफ राघवेंद्र कुमार, प्रभारी अधीक्षण अभियंता अभिषेक कुमार, तृतीय खंड के अधिशासी अभियंता आरके सिंह, द्वितीय खंड अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।