फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। बलिया-छपरा रेल लाइन स्थित गायघाट गांव के सामने शनिवार को सुबह सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मनियर थाना के देवरार निवासी फुलेश्वरी देवी (80) पत्नी शिवपूजन राजभर गायघाट में अपनी पुत्री दसवतिया देवी पत्नी सुदर्शन राजभर के यहां रहती थीं। फुलेश्वरी शनिवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी बीच वह गायघाट के सामने पोल संख्या 14 के समीप डाउन सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें