फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के चकिया गांव में दो दिन पहले पूजा सिंह पत्नी मंजय सिंह की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में बैरिया पुलिस ने मृतका के दादा रमेश सिंह निवासी टोला शिवन राय थाना बैरिया की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ शनिवार को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति मंजय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका के दादा की तरफ से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पूजा के ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते थे और इसके लिए उनकी पौत्री के साथ मारपीट करते थे। आरोप लगाया है कि रुपये के लिए ससुरालीजन हमेशा उसे प्रताड़ित करते थे और बुधवार को उसकी हत्या कर दी। एसएचओ के अनुसार पति मंजय सिंह के अलावा सास प्रभावती देवी तथा देवर, जेठ सहित कुल चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें