बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के धूमबाबा के गली स्थित अशोका होटल के पिछे बुधवार की रात बाइक से गिरकर वृद्घ की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के आनन्द नगर निवासी उमेश सिंह (55) पुत्र वृजवंश सिंह रात के समय काजीपुरा के तरफ से अपने घर अशोका होटल के पिछे से आनंद नगर जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।