फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सीसोटार (भांगड़ी) में बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में कार्य कर रहे वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव निवासी वीरेंद्र यादव उर्फ विजेंद्र (65) अपने खेत में गेहूं की बुआई कर रहे थे।
विज्ञापन

काम से थकने के बाद वह कुछ देर तक आराम करने के बाद उठे और खेत में ही थोड़ी दूर चलने के बाद नीचे लटके हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ने पूर्व में ही बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अपने खेत में े हाईटेंशन तार के नीचे लटकने की शिकायत की थी। आशंका जताई थी कि कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। बावजूद अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें