फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेंशन की चिंता में घुट रहा बुढ़ापा, काट रहे दफ्तर के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाज कल्याण विभाग से योजनाओं लाभ मिलना आसान नहीं है। वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करने के बाद बुजुर्ग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। पारिवारिक लाभ योजना के तहत आर्थिक मदद पाने के लिए विधवाएं भी चप्पल घिस रहीं हैं।
विज्ञापन

कोई सालभर से दौड़ रहा है तो कोई दो साल से। अब विभाग से उनकी उम्मीद टूट रही है। लोग समाधान दिवस और कलेक्ट्रेट में डीएम के पास शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मंगलवार दोपहर 1.30 बजे समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में काफी संख्या में जरूरतमंद मौजूद थे। समाज कल्याण अधिकारी अपने कक्ष में नहीं थे।
बलिया जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने कहा अब तक 176162 लोगों ने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन किया था, इनमें से 162614 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा। जबकि शेष के आवेदनों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

कार्यालय में लोग अपने आवेदन के संबंध में जानकारी लेने आते हैं। कुछ हॉर्डकॉपी जमा करने आते हैं। जो लोग घूम रहे हैं, उनमें से कई ने आवेदन ही नहीं किया है तो कुछ अपात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें