फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तेल, चीनी व घी बिगाड़ रहा बजट, चने की दाल 10 रुपये किलो महंगी

विज्ञापन
बैरिया कस्बा ​स्थित एक दुकान पर बिक्री के लिए रखे गए दाल।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बैरिया। अरहर की दाल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। चने की दाल भी 10 रुपये किलो महंगी हो गई है। वहीं, चीनी 4900 रुपये क्विंटल की जगह 5500 रुपये क्विंटल बिकने लगी है। सरसों के तेल के दाम में भी बढ़ोतरी हो रही है। त्योहारों के दस्तक देते ही किचन का बजट बिगड़ने लगा है।
विज्ञापन

रानीगंज बाजार की थोक और फुटकर मंडियों में तिलहन और दलहन के दामों में तेजी आई है। रानीगंज बाजार के व्यापारियों के अनुसार बाजार में आवक और मांग के बीच अंतर से कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अरहर, उड़द और मूंग की कीमतों में बढ़ोतरी का असर फुटकर बाजार में दिखाई दे रहा है। वहीं सरसों समेत अन्य खाद्य तेलों के भाव भी बढ़े हैं। व्यापारियों का कहना है कि आगामी दिनों में मांग बढ़ने पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव हो सकता है।
गृहिणी मनोरमा देवी का कहना है की दाल और खाद्य तेल के बढ़ते दामों ने घर का खर्च बढ़ा दिया है। महंगाई के चलते अब जरूरी सामान भी सोच समझकर सीमित मात्रा में खरीदना पड़ रहा है। गृहिणी आशा देवी का कहना है कि त्योहारों के समय घर का खर्च पहले ही बढ़ जाता है। ऐसे में दाल, तेल और घी के दाम बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है। रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सामग्री- 6 दिन पूर्व का रेट नया रेट रुपया प्रति किलो
अरहर दाल- 120- 145
चना दाल 90100
उड़द दाल- 125130
मूंग दाल- 90 - 100
काबली 90 100
-सरसों तेल एक लीटर 190200
-रिफाइंड तेल 750 एमएल- 140- 150
देसी घी- 710 - 755
चीनी- 52 - 58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें