फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सत्तू के साथ अब मसाला भी मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सत्तू के तरह-तरह के व्यंजन बनाना अब आसान होगा। इसके लिए अब सत्तू के साथ मसाला भी मिलेगा। बाजार में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सत्तू के पैकेट में मात्रा के हिसाब से मसाला अलग से होगा। ओडीओपी में सत्तू के शामिल होने के बाद उसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। सत्तू के साथ मसाला मिलने के बाद सत्तू के व्यंजन का फ्लेवर बदल जाएगा। इसके प्रयोग में कारोबारी लग गए हैं। बाजार में इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। चने के सत्तू की बाटी, पराठा, लस्सी या अन्य व्यंजन बनाने में लगने वाला मसाला भी पैकेट के साथ निर्धारित मात्रा में मिलेगा, जिससे व्यंजन बनाने वाले को किसी तरह की दिक्कत न हो। वन डिस्टि्रक्ट वन प्रोडक्ट चना सत्तू अब कुछ नए फ्लेवर (मसाले) के साथ बाजार में आएगा। निधि उद्योग के संचालक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही चना सत्तू कुछ नए फ्लेवर मसाले के साथ लॉन्च होगा, जिससे ग्राहकों को सत्तू का पराठा या सत्तू की लस्सी बनाने के लिए अलग से कुछ नहीं डालना होगा। उन मसालों की मदद से ही सत्तू के स्वादिष्ट व्यंजन बनाया जा सकेंगे।
विज्ञापन

150 ग्राम मसाले का हुआ पैकेट
एक किग्रा चने के सत्तू में 150 ग्राम मसाले का पैकेट होगा। यह ऑनलाइन भी मसाले के साथ उपलब्ध होगा। अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, जिओमार्ट और ब्लिंकिट पर भी मसाले के साथ सत्तू मिलेगा। व्यापारी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि बलिया, गाजीपुर, वाराणसी पूर्वी और पश्चिमी, जौनपुर, भदोही के 350 डाकघरों में बलिया का चना सत्तू पिछले एक महीने से बिक रहा है। एक महीने में 30,000 पैकेट की खपत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें