फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टैक्स जमा करने के बाद ही मिल सकेगा मकान का नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर में नया मकान बनाने वालों की अब मुश्किलें बढ़ जाएंगी। अब नगर पालिका नया मकान नंबर तभी एलाट होगा, जब वह टैक्स जमा कर देंगे। ऐसे ही पुराने मकानों के टैक्स जमा होने के बाद ही मकान की नकल भवन स्वामियों को मिलेगी। गृहकर व जलकर जमा कराने के लिए पालिका के अफसरों ने नया फार्मूला निकाला है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से स्वकर प्रणाली शुरू कर दी गई है, लेकिन इसके बाद भी लोग टैक्स जमा करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पालिका ने नया मकान बनवाने के लिए नई शर्त रख दी है कि पहले टैक्स जमा करो, उसके बाद फिर मकान का नंबर एलॉट किया जाएगा। शहर में तीन साल के अंदर करीब 700 नए मकान बने हैं। अधिकांश मकानों का टैक्स जमा न करने के कारण नंबर नहीं एलाट हो सका। इसके लिए लगातार मकान स्वामी नगर नालिका का चक्कर लगा रहे हैं। इतना ही नहीं उन पुराने मकानों की नकल भी पालिका अब जारी नहीं कर रहा। जिनका बड़ी मात्रा में गृहकर व जलकर बकाया है। यदि कोई गृहस्वामी बिना गृहकर व जलकर जमा किए मकान की नकल चाहते हैं तो अब उन्हें नहीं मिलेगी। पहले उन्हें बकाया गृहकर व जलकर जमा करना होगा तभी उन्हें नगर पालिका प्रशासन की ओर से नकल जारी की जाएगी।
------
बकाया मिलने के बाद विकास में आएगी तेजी
नगर पालिका के अधिकारियों का मानना है कि टैक्स जमा कराने के पीछे की मंशा विकास कराने की भी है। यदि टैक्स जमा होगा तो शहर के मोहल्लों में और विकास कार्य कराए जा सकेंगे। पालिका का खजाना खाली होगा तो विकास कार्य कैसे सकता है। इसलिए टैक्स जमा कराने के लिए स्वकर प्रणाली लागू की गई है, लेकिन इसको लेकर नागरिक गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

-----
पालिका कर्मचारी बाट रहे मकान मालिकों को फार्म
स्वकरण प्रणाली के तहत पालिका के कर्मियों की ओर से 25 वार्डों में रहने वाले लोगों के घरों में फार्मट दिए गए हैं। इन फार्मों में ही लोगों को लिखकर देना होगा कि उनके घर का टैक्स कितना हुआ है। इसी के हिसाब से उन्हें टैक्स जमा करना होगा।
-----
सवा दस करोड़ से अधिक है बकाया
नगर पालिका के 25 वार्डों में रहने वाले शहरियों के ऊपर करीब सवा दस करोड़ से अधिक रुपये गृहकर व जलकर का है। रुपये जमा कराने के लिए नगर पालिका द्वारा नोटिस पर नोटिस भेजी जा रही है। अमीन को भी घर-घर दस्तक देने के लिए भेजा जा रहा है। मगर रुपये जमा करने में लोग आनाकानी कर रहे हैं। तमाम प्रयास के बाद भी नगर पालिका बकाया वसूलने में हांफ रही है।
------
संग्रह अमीनों को बड़े बकाएदारों के पास भेजा जा रहा है। इसके बाद भी लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। नए मकानों को नंबर एलाट करने के पहले नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार विश्वकर्मा, ईओ नगर पालिका, बलिया।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें