बलिया। कोरोना से संक्रमित लोगों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया जाएगा। गोल्डन कार्ड बनवाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए उपचार की दरें तय की गई हैं।
यह जानकारी जिले के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नोडल अधिकारी हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड होल्डर प्रवासी संक्रमित होने पर इलाज करा सकेंगे। शासन ने इसके लिए उपचार की दरें तय की हैं। जनरल वार्ड (आइसोलेशन) में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों पर प्रति शैया प्रति दिन 1800 रुपये, हाईडिपेंसी यूनिट (आइसोलेशन) में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों पर प्रतिदिन 2700 रुपये, आईसीयू (वेन्टीलेटर रहित) में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों पर प्रतिदिन 3600 रुपये एवं आईसीयू (वेन्टीलेटर सहित) में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों पर प्रतिदिन 4500 रुपये उपचार पर खर्च करने का प्रावधान किया गया है। बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने प्रदेश के सभी सीएमओ को पत्र लिखा है। तय दर से प्रतिदिन के हिसाब से संबंधित केंद्र पर ही भुगतान किया जायेगा।
वंचित लोगों का बनेगा गोल्डन कार्ड
जिले के कुछ चिकित्सालयों को कोविड-19 समर्पित चिकित्सालय घोषित किया गया है। आयुष्मान योजना के तहत उन्हीं का उपचार किया जायेगा, जो गोल्डन कार्डधारक हैं। यदि योजना अन्तर्गत चिहित लाभार्थी का गोल्डन कार्ड नहीं बना है तो आरोग्य मित्र के माध्यम से संबंधित महिला/पुरुष का गोल्डन कार्ड बनवाकर का उपचार कराना सुनिश्चित किया जाएगा। कोविड-19 के संक्रमण के चलते वर्तमान में योजनान्तर्गत उपचार प्रदान करने हेतु टीएमएस में बायो-मैट्रिक की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।
अब तक 26 ने दी कोरोना को मात
जनपद में अब तक करीब 52 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं जबकि 1712 मामले निगेटिव मिले हैं। साथ ही 172 की रिपोर्ट आनी शेष है। इसके अलावा 26 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। जिले में कुल 37 हाटस्पाट स्थल चिनिहत हैं। जहां जिला प्रशासन की देख रेख में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
-