फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र के लिए शहर तक नहीं लगानी है दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। पेंशन पाने वाले लोगों को जीवित होने का प्रमाणपत्र देने के लिए अब शहर तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। बुजुर्ग पेंशनरों के लिए प्रत्येक वर्ष बैंक में जीवित होने का प्रमाणपत्र देना एक कठिन कार्य था लेकिन अब कोई भी पेंशन पाने वाला व्यक्ति अपने नजदीकी डाकघर में जाकर कर्मचारी/पोस्टमैन को घर बुलाकर दो मिनट में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

सहायक डाक अधीक्षक (पश्चिमी) प्रदीप कुमार पाठक ने बताया कि कोई भी पेंशनर किसी भी नजदीकी डाकघर में अपना पीपीओ, आधार, बैंक एकाउंट आदि के साथ निर्धारित शुल्क देकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कर सकता है। यह प्रमाणपत्र स्वयं संबंधित बैंक में समायोजित हो जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की इस सुविधा का लाभ जनपद के हजारों पेंशनर प्राप्त कर चुके हैं। कई डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले पेंशनरों ने इसे अत्यंत सुविधाप्रद सेवा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें