फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महाकुंभ के लिए अब चल रहीं चार-पांच बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रयागराज महाकुंभ में वसंत पंचमी स्नान के बाद बलिया से रोडवेज बसों से जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी जा रही है। इसके कारण परिवहन निगम की बसों की संख्या भी कम कर दी गई है। निगम ने सहारनपुर डिपो की आई 60 बसें वापस भेज दी हैं। अब प्रतिदिन चार से पांच बसों को ही प्रयागराज महाकुंभ के लिए संचालन किया जा रहा है। इसमें भी यात्रियों की कमी दिख रही है।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या स्नान के समय जिले से काफी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने गए थे। आलम यह था कि रोडवेज की बसें कम पड़ गई थी। वसंत पंचमी के समय तक श्रद्धालुओं के आने व जाने का क्रम बना हुआ था लेकिन उसके बाद कमी आने से रोडवेज बसें अब अपने रूटों पर चलने लगीं। प्रयागराज के लिए बसों के संचालन से बैरिया, बेल्थरारोड व नगरा की तरफ की सेवाएं ठप थी। मऊ, आजमगढ़, लखनऊ व दिल्ली के लिए अब रोडवेज की सेवाएं मिलने लगी हैं। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि महाकुंभ के लिए चार से पांच बसें भेजी जा रही हैं। इसके लिए भी सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। अन्य बसों को उनके रूट के हिसाब से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें