फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर अब हर बृहस्पतिवार मनेगा अंतराल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिवार नियोजन कार्यक्रम को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में हर बृहस्पतिवार को सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर अंतराल दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। अंतराल दिवस पर अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं एवं नवदंपतियों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनकी शंकाओं को दूर किया जाएगा। इच्छुक लाभार्थियों को अंतराल दिवस पर लाने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से स्वास्थ्य सुविधाएं बाधित चल रही थीं जिन्हें धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। विभाग व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा परिवारों को नियोजित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे। इसी के मद्देनजर शासन ने कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए परिवार नियोजन की अस्थायी विधियों के प्रति जनमानस में प्रोत्साहन के लिए सभी सीएचसी, पीएचसी, जिला महिला अस्पताल, नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र एवं जनपद के सभी उपकेंद्रों पर अब सप्ताह में एक दिन अंतराल दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जनपद स्तर पर बृहस्पतिवार का दिन निर्धारित किया गया है। अप्रैल 2020 से जून 2020 के दौरान जनपद में 49 महिला नसबंदी, 117 प्रसव पश्चात आईयूसीडी, 958 इंटरवल आईयूसीडी, 23 त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, 2988 साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया, 4598 माला एन वितरित किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें