फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं, भ्रष्टाचार अपराध बोल रहा ह

Wed, 01 Mar 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बसपा नेता व पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा सरकार ने भाजपा से मिलकर पांच सालों में 500 दंगे कराये। इसमें हजारों बेगुनाह मुस्लिम मारे गए। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं र्हुइं और उन्हें प्लास्टिक के तम्बुओं में रहने को मजबूर किया गया जिससे उनके बच्चे भी बीमारी से मारे गए।


 नसीमुद्दीन सिद्दीकी बुधवार को सिकंदरपुर में बसपा प्रत्याशी राजनारायण यादव तथा बेल्थरारोड में पार्टी प्रत्याशी घूरा राम के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा ने केवल घोषणाएं की। बेगुनाह मुस्लिम लड़कों को दहशतगर्दी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और उनकी हत्याएं भी कराई गई। जबकि सरकार बनने से पहले सपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में दहशतगर्दी के आरोप में बंद मुस्लिम युवकों को छोड़ने का वादा किया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि काम बोलता है लेकिन प्रदेश में अपराध, गुंडाराज व भ्रष्टाचार बोल रहा है। अगर काम किया है तो गठबंधन क्यों किया वह भी कांग्रेस से जिसने भाजपा से मिलकर बाबरी मस्जिद को शहीद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सपा बुरी तरह से पराजित हो रही है और बसपा सरकार बनाने जा रही है। कहा कि एक ने अपने अब्बा को किनारे कर दिया तो दूसरे ने अपने अम्मी को किनारे कर दिया। जो अपने बाप का नहीं हुआ वह मुस्लिम समाज का क्या होगा। प्रधानमंत्री चुनाव पूर्व किसानों की कर्ज माफी की घोषणा किए लेकिन सरकार बनने के बाद एक भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। आज प्रदेश में चुनाव हो रहा है तो कर्ज माफ करने की बात कर रहे हैं। देश के आठ राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं लेकिन एक पैसा किसानों का कर्जा माफ नहीं किया गया है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सलीम अंसारी, हाजी नुरुल वसर आदि थे। अध्यक्षता जितेंद्र राम तथा संचालन महफूज आलम ने किया। उधर, बेल्थरारोड की जनसभा में संजय भाई ,सलीम अंसारी ,जावेद अनवर, चेन प्रताप, सत्य प्रकाश जायसवाल, आदि लोग रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें