फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटर पर पूरी रात बिताने के बावजूद नहीं मिल रहा तत्काल टिकट

विज्ञापन
सुरेमनपुर स्टेशन स्थित टिकट खिड़की पर तत्काल टिकट के लिए पूरी रात बैठी रही महिला व अन्य। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। डिजिटल इंडिया के युग में इंटरनेट सेवा ठीक नहीं रहने के कारण महज एक से दो तत्काल टिकट ही निकल रहा है। इसके लिए आरक्षण टिकट खिड़की के पास कड़ाके की ठंड में रात में तत्काल टिकट के लिए सोना पड़ रहा है। पुरुष के साथ ही महिलाएं भी पूरी रात आरक्षण खिड़की के पास ठिठुरती हुई देखी जा रही हैं। इसके बाद भी अगर लिंक फेल हो गया तो टिकट नहीं मिल पाता है। यह स्थिति सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की है, जो भारतीय रेल के सीईओ विनोद कुमार यादव का गृह रेलवे स्टेशन है।
विज्ञापन

रेलवे के नए नियम के तहत वेटिंग संख्या 20 से अधिक का वेटिंग टिकट भी अब नहीं मिल रहा है। बिना आरक्षण के ट्रेन में यात्रा की अनुमति नहीं है ऐसे में लोग कैसे एक जगह से दूसरे जगह जाएं, यह बड़ी समस्या हो गई है। इसके चलते प्राइवेट बस संचालकों को भारी फायदा हो रहा है और यात्रियों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इतना ही नहीं ट्रेन में कोरोना संक्रमण का हवाला दिया जा रहा है जबकि बसों में मानके विपरीत सवारियों को बैठाए जाते हैं।
वेटिंग टिकट मान्य नहीं है, ऐसे में देखा जाता है कि कितने वेटिंग तक कंफर्म होने की संभावना है, तब वेटिंग दे दिया जाता है। लेकिन यात्रा की समय नजदीक है और 20 से ज्यादा वेटिंग है तो उन्हें टिकट नहीं दिया जा रहा है। बलिया, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी लोकल स्टेशनों तक यात्रा करने के लिए वेटिंग भी दिया जा रहा है। - विश्वजीत गांगुली, वाणिज्य अधीक्षक, सुरेमनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें