फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के तत्वावधान में 10 सूत्री मांगों को लेकर पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि प्रदेश के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांग तथा आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित वेतन आदि की मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। संयोजक अजय सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से लगातार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन शासनादेश जारी नहीं किया गया। पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षणेत्तर कर्मचरियां की उपेक्षा कर रही है।
राजीव रंजन सिंह ने कहा कि जब तक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शासनादेश जारी नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग कि की पुरानी पेंशन बहाल की जाए, शिक्षक पद पर पदोन्नति, अवकाश नकदीकरण, चिकित्सा सुविधा, वेतन विसंगति दूर की जाए। धरना सभा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, अरविंद राय, विनोद मिश्र, छट्ठू राम, दिलीप श्रीवास्तव, जयप्रकाश दूबे, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें