फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आदेश कर दिया वेतन अवशेष का भुगतान-

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया जिले के खेजुरी गांव स्थित श्री अमरनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बिना विभागीय अनुमन्यता के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की वेतन खाते की धनराशि के अवशेष का भुगतान किए जाने के मामले में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। मामले का संज्ञान लेते हुए संयुक्त निदेशक शिक्षा आजमगढ़ मंडल अनारपति वर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र को मामले में दोषियों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश भी दिया है। लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अब तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे मामले में ऊहापोह की स्थिती बनी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के टैगोर नगर निवासी रामशरण सिंह ने तीन सितंबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल को पत्र लिखकर श्री अमरनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेजुरी में विभागीय अनुमति के बगैर शिक्षकों एवं कर्मचारियों की वेतन खाते से करोड़ों रुपए का अवशेष भुगतान करने की शिकायत की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कार्यालय का ग्रंथ रजिस्टर व अन्य अभिलेख 15 सितंबर को तलब किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 22 सितंबर को नोटशीट, वित्त नियंत्रक का पत्र एवं धन आवंटन आदेश समेत अन्य अभिलेख संयुक्त शिक्षा निदेशक को उपलब्ध कराया। जिसका जेडी ने वित्त नियंत्रक माध्यमिक उत्तर प्रदेश प्रयागराज से जांच कराई। अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत 17 अक्टूबर को वितत नियंत्रक ने उल्लेख किया कि वित्त नियंत्रक, माध्यमिक, शिक्षा अर्थ (2) साख सीमा लेखा अनुभाग, प्रयागराज का पत्र एवं धन आवंटन का आदेश कूट रचित एवं फर्जी है। जिसका संज्ञान लेते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरी्षक को प्रकरण में दोषियों के तत्काल संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
भुगतान के मामले को गलत और अवैध बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में भेजे गए जेडी के पत्र का लिखित जवाब उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें कोई फर्जी अथवा घोटाला नहीं हुआ है। इसके लिए धन आवंटित था और नियमों के अनुसार ही भुगतान की प्रक्रिया की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भास्कर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें