फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कल से छह तहसीलों में होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दूसरे चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन का कार्य आरंभ हो जाएगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट और मॉडल तहसील में बैरिकेडिंग आदि का कार्य शुक्रवार को आरंभ हो गया। 17 से 24 अप्रैल तक बलिया सदर तहसील के अलावा बैरिया, बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड और रसड़ा तहसील में निर्धारित विभिन्न कक्षों में अलग-अलग पदों के लिए नामांकन कराया जाएगा। इसकी तैयारियां पुलिस-प्रशासन ने पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जिले की छह तहसीलों के निर्धारित विभिन्न कक्षों में अलग-अलग पदों के लिए होने वाले नामांकन की तैयारियां भी तेज कर दी गई है। जिसके तहत तहसील परिसरों में बैरिकेडिंग आदि के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूर्व में हुई बैठक में डीएम ने नामांकन से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं, बैरीकेडिंग, प्रकाश, वाहन पार्किंग, सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश जारी किया था। चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद में द्वितीय चरण में 11 मई को मतदान एवं 13 मई को मतगणना होगी।

अलर्ट रहेगा कंट्रोल रूम
निकाय चुनाव में होने वाली गड़बड़ी, मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए रुपये देने, किसी तरह का प्रलोभन और उपहार या शराब बांटने एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की सीधे ही आमजन शिकायत दर्ज करा सकेंगें। इतना ही नहीं साक्ष्य के रूप में ऑडियो एवं वीडियो भी उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सर्वेश यादव ने बताया कि एनआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का तुरंत संज्ञान लिया जाएगा और उनका प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता को निस्तारण के बारे में भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें