फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जमा की गई फीस हड़पने में प्रिंसिपल पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के विद्या भवन नरायनपुर स्थित यमुना प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गबन का मुकदमा दर्ज किया है। विद्याभवन नरायनपुर एजुकेशनल एसोसिएशन की ओर से संचालित यमुना प्रसाद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों की जमा की गई फीस हड़पने और विद्यालय को आर्थिक नुकसान पहुंचाने को लेकर संस्था के एक सदस्य की याचिका पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम तपस्या त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

याची प्रवीण सिंह ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि यमुना प्रसाद इंटर कालेज विद्याभवन नरायनपुर एजुकेशनल एसोसिएशन की ओर से संचालित मान्यता प्राप्त एवं अनुदानित इंटर कालेज है। याची उक्त संस्था का आजीवन सदस्य है। उक्त कालेज के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पांडेय द्वारा विगत चार शैक्षणिक सत्र 2019-20 से लेकर 2022-23 तक छात्रों का शुल्क संग्रह करने के बावजूद विद्यालय के बैंक खाते में जमा नहीं कराए गए।
कुल जमा शुल्क 4 लाख 99 हजार 580 रुपये हड़प लिए गए हैं। विद्यालय को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस ने आरोपित प्रधानाचार्य के विरुद्ध गबन का अभियोग पंजीकृत कर लिया है। इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें