फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' की हवा निकली

Fri, 04 Aug 2017 10:07 PM IST
ballia
विज्ञापन
शंकरपुर में एक पेट्रोल पंप पर बिना हेल्मेट के तेल लेता बाइक सवार। - फोटो : ballia
विज्ञापन
नो हेल्मेट, नो पेट्रोल के शासन के फरमान की पहले दिन ही हवा निकल गई। पेट्रेल पंपो पर पेट्रोल भराने गए मात्र दस से बीस फीसदी बाइक सवारों के पास ही हेल्मेट दिखा। ऐसे में एक दूसरे का हेल्मेट मांगकर उसे  लगाकर पेट्रोल भराने का काम दिनभर चलता रहा। पंप संचालक एवं वहां पर कार्य करने वाले कर्मचारी बेबस दिखे। अपनी सुरक्षा को लेकर उन्होंने कोतवाली पुलिस फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन


शासन के फरमान पर चार अगस्त को जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेल्मेट के पेट्रोल नहीं देने का आदेश दे दिया गया था। हालांकि नगर के पेट्रोल पंपों पर तीन अगस्त से ही यह फरमान लागू करा दिया गया। फिर भी चार अगस्त अधिकांश बाइक सवार लोग बिना हेल्मेट के ही पेट्रोल भराने के लिए लाइन में लग गए। जब पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने शासन के फरमान के मुताबिक उन्हें पेट्रोल नहीं दिया गया तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर रहा। कई पेट्रोल पंप संचालक और उसके कर्मचारी अपने सुरक्षा को लेकर विवश दिखे। कई बार बाइक सवारों से तू-तू मै-मै होने के बाद पुलिस को फोन भी कर दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने बाइक सवारों को सलाह दिया कि बिना हेल्मेट के पेट्रोल न भराएं। ऐसे में बिना पेट्रोल के ही बैरंग लौट गए। कुछ बाइक सवारों ने पेट्रोल लेने आए हेल्मेट वाले बाइक सवारों से उनका हेल्मेट लेकर काम चलाया। पेट्रोल पंप संचालकों का मानना था कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के प्रदान  यह फरमान थोपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें