फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पखवारे से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा छह की छात्रा को एक पखवाड़ा बाद बरामद नहीं करने पर क्षुब्ध छात्रा के पिता ने शुक्रवार को डीआईजी और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर गुहार लगाई। पीड़ित ने छात्रा के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पत्र में पिता ने लिखा है कि पुत्री की उम्र 14 वर्ष है। गांव के ही विद्यालय में छठीं की छात्रा है। 17 जून को घर से 11 बजे दिन में निकली और शाम तक नहीं लौटी। आसपास और गांव में पता लगाया लेकिन पता नहीं चला। डॉयल 112 पुलिस मौके पर गई और थाने पर तहरीर देने के लिए कहा। पुत्र ने उसी रात नौ बजे थाने पर जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। आरोप लगाया कि गांव की ही एक महिला धमकी दे रही है कि मेरे लड़के के खिलाफ शिकायत करोगे तो घर में घुसकर हाथ-पैर तोड़ दिया जाएगा। पीड़ित ने अधिकारियों से मुकदमा पंजीकृत कर पुत्री का पता लगवाने की गुहार लगाई है। रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने भी मामले को ट्वीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें