फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे की सरकार को उखाड़ना जरूरी : कौशल किशोर

Thu, 19 Nov 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के फत्ते राय के टोला में अंतिम चरण के मतदान के दौरान अराजक तत्वों द्वारा निषाद उम्मीदवार सहित समर्थकों की पिटाई करने के बाद उनके रिहायसी मड़हे को फूंक दिया गया था।
विज्ञापन


 इस प्रकरण में न्याय नहीं मिलने पर निषाद समाज के लोगों ने फूलन सेना के बैनर तले गुरुवार को सपा सरकार के खात्मे के लिए रैली का आयोजन किया।

 जिसमें विभिन्न इलाकों के निषाद समाज के लोगों ने धरनास्थल पर पहुंचकर हुंकार भरी। रैली में गैर जनपदों के दो सांसदों ने भी अपने समाज के आंदोलन को लड़ने का आश्वासन दिया।


रैली को संबोधित करते हुए मोहनलालगंज के सांसद एवं फूलन सेना के राष्ट्रीय संरक्षक कौशल किशोर ने कहाकि सपा सरकार के खात्मे के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा।
विज्ञापन


कहा कि आने वाला 2017 का विधान सभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी फतह करेगी। इस मौके पर मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि हम लोगों को सभी दलों ने छला है।

 निषाद समाज का फैसला लेने का सही समय आ गया है। ऐसे में हम अपनी चट्टानी एकता को प्रदर्शित करके प्रदेश सरकार एक ऐसा संदेश भेजें। इस मौके पर पूर्व मंत्री यमुना प्रसाद निषाद के पुण्यतिथि पर सभी ने वीरांगना फूलन देवी एवं यमुना प्रसाद के चित्र पर पुष्पार्चन किया।

 उन्होंने एकजुट होकर सपा सरकार का जड़ से सफाया करने का शंखनाद किया। फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने कहा कि ग्राम फत्तेराय के टोला में पिछले दिनों बीडीसी चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष के सामने जो कुछ हुआ। वह कहीं से ठीक नहीं है।

इस मौके पर फूलन सेना के सदस्यों ने सांसद कौशल किशोर को ज्ञापन सौंपकर मामले को लोकसभा में उठाने एवं जांच की मांग की। फूलन सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष साहनी विरेंद्र निषाद ने कहा कि बलिया की धरती ने अंग्रेजों का जिले से भगाने का कार्य किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें