डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शरद कुमार सिंह ने हिदायत दी कि मतदाता सूची में पैसा लेकर गड़बड़ी करने वाले जेल जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के मतदान की मतगणना 12 से 14 घंटे में समाप्त होगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि वेंडर की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। क्योंकि वेंडर भी पैसा लेकर मतदाता सूची में गड़बड़ी करता है। ऐसी शिकायत मिली है।
इसमें गड़बड़ी करने पर वेंडर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस पर नजर रखी हुई है। उन्होंने प्रशिक्षण में नामांकन, मतदान और मतगणना प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी आरओ और एआरओ को दी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 867 टेबल लगेंगे।
सीडीओ के बालाजी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि आरओ/ एआरओ को ब्लाक के कर्मचारियों द्वारा सहयोग मिलना चाहिए। कहा कि अदेय प्रमाणपत्र और मतदाता सूची को प्रमाणित करने में कोई शिकायत मिली तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
निर्देश दिया कि आरओ को मतदाता सूची समय से प्राप्त हो जाए। वहीं अपर जिलाधिकारी केपी सिंह ने कहा कि नामांकन पत्र लेते समय यह ध्यान रखें के प्रत्याशी और प्रस्तावक का नाम वोटर लिस्ट में है।