फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: संतान की लंबी आयु के लिए रखा निर्जला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। जिले में रविवार को महिलाओं ने संतान की लंबी आयु के लिए जीवित्पुत्रिका का व्रत किया। पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर शाम को विधि विधान से पूजा की। मंदिरों और जलाशयों के तट पर पूजन के लिए आस्थावानों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

आचार्य विनोद त्रिपाठी ने बताया कि जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत से संतान को लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। रॉबर्ट्सगंज नगर के रामसरोवर तालाब, अकड़हवा पोखरा, बढ़ौली पोखरा के समीप, पन्नूगंज मार्ग, उत्तर मोहाल समेत अन्य स्थानों पर व्रती महिलाओं ने एकत्रित होकर जिउतिया का पूजन किया।
इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी जिउतिया का पूजन किया गया। सदर ब्लॉक के बेठिगांव गांव में ग्राम प्रधान नीलम त्रिपाठी के घर के सामने व्रती महिलाएं एकत्रित होकर जिउतिया का पूजन किया। वहीं, घोरावल नगर के दशमिहवा तालाब, शिवद्वार, देवगढ़, महाव, सतद्वारी, बर्दिया, परसौना, मूर्तियां, गुरुवल , गुरेठ, बंधा, डोमखरी, कोहरथा, हिनौती, खरूआंव, कनेटी आदि गांवों में महिलाओं ने पूजन किया।
विज्ञापन

बीजपुर में भी मंदिरों और जलाशय के किनारे विधि विधान से जिउतिया की पूजा की गई। बेड़ियां हनुमान मंदिर बीजपुर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ला ने बताया कि प्रदोष काल में व्रती महिलाओं ने विधि विधान से पूजन किया और कथा सुनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें