फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के गांव वालों ने चारों दरिंदों को दी प्रतीकात्मक फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दिल्ली गैंग रेप की पीडि़ता निर्भया के गुनाहगारों को फांसी की तारीख एक बार फिर टलने से नाराज निर्भया के गांव वालों ने मंगलवार को गांव में बैठक की। बैठक में तय दिन पर ही सभी चारों गुनाहगारों को प्रतीकात्मक फांसी पर लटकाया। ग्रामीणों ने चारों गुनाहगारों को पेड़ से लगे फंदे में लटकाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और नानरेबाजी की।
विज्ञापन

चारों गुनाहगारों को फंदे पर लटकने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि अब तक तीन बार इन दरिंदों की फांसी की तिथि टल चुकी है। बार-बार कोई न कोई हथकंडा अपना कर फांसी टाली जा रही है लेकिन न्यायपालिका पर भरोसा है और यह दरिंदे नहीं बचेंगे। कहा कि दरिंदों के अधिवक्ता कानून की आड़ में बहुत दिनों तक उन्हें फांसी से नहीं बचा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें