फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवें दिन भी इंजीनियरों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 26 Feb 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर 18 फरवरी से एक मार्च तक कार्य बहिष्कार एवं दो मार्च से प्रदेश व्यापी हड़ताल के क्रम में समस्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने नौवें दिन शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन


इस दौरान महासंघ ने लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में जिलाध्यक्ष मनोज मोहन शर्मा की अध्यक्षता में एक सभा की।
सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने विश्वास दिलाया कि राज्य कर्मचारी संघ इस आंदोलन का पूरा सहयोग करता है।

मांगें पूरी नहीं होने पर सभी डिप्लोमा इंजीनियर दो मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मांग को एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि समस्त डिप्लोमा इंजीनियरों द्वारा प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 रुपये, 30 लीटर पेट्रोल के वाहन भत्ता दिया जाय, सात, 14 और 20 वर्ष बाद प्रोन्नत वेतन प्रदान किया जाय। इस मौके पर गणेश यादव, दुर्गेश सिंह, नीरज पांडेय, उपहार गुप्त, उदय राज गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें