फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : 282 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ नौ तस्कर अरेस्ट, SOG व पुलिस ने की कार्रवाई; कार और ट्रक बरामद

Mon, 02 Dec 2024 07:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : बलिया में एसओजी और सिकंदरपुर ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है।गिरफ्तार नाै अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ट्रक की केबिन से रायल स्टेज की 10 पेटी, आफिसर च्वाइस फ्रुटी 16 पेटी समेत कुल 282 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
नाै तस्करों के साथ एसओजी और पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसओजी और सिंकदरपुर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 192 बोतल अंग्रेजी शराब, 768 पाउच ऑफिसर च्वाइस ब्रांड शराब, एक ट्रक और एक एक्सयूवी कार बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस विश्वनाथ यादव, एसओजी प्रभारी संजय सिंह और सिकंदरपुर पुलिस बिच्छीबोझ मोड़ के पास घेराबंदी कर एक ट्रक और एक्सयूवी कार को रोका। इसमें नौ लोग बैठे थे।

विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में दीपक कुमार, अंकित कुमार, राजकुमार, अनुराग कुमार, राजकुमार चंदन निवासी रोजा पोखरा थाना नगर जनपद छपरा सारण बिहार, सरोज कुमार निवासी सिताबदीयर जयप्रकाश नगर बैरिया, आलोक कुमार निवासी तेलपा थाना नगर छपरा, बीर कुमार चौधरी निवासी राजापुर इंग्लिस थाना कोईलवर जनपद भोजपुर आरा, रामानुज उपाध्याय निवासी कुरेजी थाना गड़वार शामिल हैं। 

एक्सयूवी कार में कंबल से ढकी एक पेटी 100 पाइपर, तीन पेटी ब्लेंडर्स प्राइड, दो सिग्नेचर बरामद हुई। ट्रक की केबिन से रायल स्टेज की 10 पेटी, आफिसर च्वाॅइस फ्रुटी 16 पेटी समेत कुल 282 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन




अंग्रेजी शराब रखने और परिवहन करने के संबंध में लाइसेंस नहीं दिखा सके। पूछताछ में बताया कि तस्करी कर शराब बिहार ले जा रहे थे। बरामद शराब अंग्रेजी शराब की दुकान मालिक रजनीकांत पांडेय निवासी कुरेजी थाना गड़वार की है। रामानुज दुकान का सेल्समैन है। उसे पेटी के हिसाब से कमीशन दिया जाता है। कार पर कुटरचित नम्बर प्लेट लगाया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें