फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-टेंपों की टक्कर में तीन मासूम समेत नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर कर्ण छपरा गांव के सामने टेंपो व कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाएं, तीन मासूम समेत कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। कार में पुलिसवर्दी में सवार लोग हादसे के बाद कार छोड़ कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना नंबर की कार व टेंपो को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर से सवारी लेकर टेंपो बैरिया आ रहा था। कर्ण छपरा गांव के सामने एनएच-31 पर सामने से आ रही बिना नंबर की कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो में सवार प्रभा देवी (50) पत्नी दीनानाथ राम, ददन राम (30), रीता देवी (28), निरंजन पासवान (22), कुमारी करिश्मा (6) पुत्री ददन राम, बलवीर (5) पुत्र ददन राम, नंदनी (3) पुत्री ददन राम निवासी लाला टोला सिताबदियारा, राजकुमारी देवी ( 40) निवासी दलजीत टोला व टेंपो चालक लड्डन यादव (30) निवासी छोटका बैजूटोला सिताबदियारा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे जिसमें दो पुलिस की वर्दी में थे जबकि दो लोग सादे पोशाक में थे। हमलोग घायल होकर चिल्ला रहे थे लेकिन चारों लोग हम लोगों की मदद करने के बजाए भाग खड़े हुए। सोनबरसा अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि प्रभा देवी की हालत चिंताजनक है उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें