फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यासी कांड के विरोध में सपा ने सौंपा पत्रक

विज्ञापन
ब्यासी गांव में पुलिस द्वारा ग्रामीणों के उत्पीड़न के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन डि - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के ब्यासी गांव में पिछले 6 जनवरी की रात में ग्रामीणों के ऊपर हुए पुलिसिया जुर्म के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी को पत्रक दिया। पत्रक में ब्यासी गांव में पुलिस द्वारा किए गए तोड़फोड़ और बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ किये गए बदसलूकी को अमानवीय कार्ड देते हुए समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर स्वयं न्याय करने की मांग की। पत्रक में मांग की गई कि ग्रामीणों के ऊपर से फर्जी मुकदमा वापस लिया जाये, मृतक के परिवार एवं जिनके घरों में तोड़ फोड़ हुई है,उनको मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मीयों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें