फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन परिवारों की नौ झोपड़ियां व गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के लमुही ग्रामसभा अंतर्गत लाली के डेरा में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन परिवारों की नौ झोपड़ियां व उनमें रखे दैनिक उपयोग के सारे सामान एवं नगदी आदि जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि लाली के डेरा निवासी उमरावती पत्नी गर्जन पासवान का परिवार रात में सो रहे थे। इसीबीच देर रात आग की गर्मी के कारण उमरावती की आंखें खुल गई। झोपड़ी में आग देख वो सहायता के लिए चिल्लाने लगी। जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक आग ने उमरावती की तीन, दीपक पासवान की तीन एवं कलावती पत्नी शंकर पासवान की तीन झोपड़ियों को अपनी चपट में ले लिया। अगलगी में तीनों परिवार की झोपड़ियां उसमें रखे सभी सामानों को राख कर दिया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें