रेवती। थाना क्षेत्र के दल छपरा गांव की एक महिला ने अपने ही गांव के नौ लोगों के विरुद्ध घर में तोड़फोड़ और मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दल छपरा निवासी शीला देवी ने तहरीर में गांव के ही नौ लोगों पर आरोप लगाया है कि मेरी गोशाला में मंगलवार की शाम तोड़फोड़ करने लगे। उक्त लोगों ने मेरी कुर्सियां, मेज, पलंग आदि तोड़ दिया। विरोध करने पर हम लोगों को गाली गलौज देते हुए मारपीट किए। जान बचाने के लिए मैं तथा मेरी बेटियां घर में भागे तो उक्त लोगों ने घर में घुसकर हम लोगों को मारापीटा। जिससे हम तीनों को काफी चोटें आईं। हो हल्ला होने पर लोग जुटने लगे तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस मारपीट व बलवा के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।