फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने एनएच किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दया छपरा। एक सप्ताह से बिजली नहीं आने से नाराज गोपालपुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को दोपहर में दुबे छपरा ढाला पर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। जाम के कारण दोपहर एक बजे से दो बजे तक एक घंटे के लिए यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पिछले दिनों तेज हवा के साथ हुई लगातार बारिश के बीच रविवार से ही क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद है। बिजली नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिनों से एक बार फिर पड़ रही तेज गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। कई दिनों से बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित गोपालपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को दुबेछपरा हनुमान मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण मार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलने के बाद उप जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य व क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें