फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे बीएलओ

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर ​​स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित बीएलओ की बैठक में उप​स्थित बीएलओ। सू
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। निर्देश दिए गए कि घर-घर जाकर बीएलओ गणना और सर्वेक्षण करेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में चल रही त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचन नामावलियों को बृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रक्रिया को प्रभावी और सुरक्षित रूप से आयोजित करने के लिए सभी बीएलओ सुपरवाइजरों को दिशा-निर्देश दिए गए। 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे। प्रथम पाली में बेल्थरारोड, रसड़ा और बांसडीह, द्वितीय पाली में तहसील बैरिया, सिकंदरपुर और सदर बलिया का प्रशिक्षण हुआ। डीएम ने चुनाव में सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। प्रशिक्षण में अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन रोकने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, सभी एसडीएम, बीडीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें