फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रहा एनएच-31

विज्ञापन
जयप्रभा सेतु पार करने के लिए कतारबद्ध खड़े ट्रक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। प्रदेश को बिहार से जोड़ने वाले एनएच-31 पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन नहीं रुक रहा है। ओवरलोड वाहनों के चलते अभी साल भर पर पहले बनाए गए एनएच-31 की हालत फिर खराब होने लगी है। कई स्थानों पर गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित जयप्रभा सेतु के रास्ते यूपी से लेकर बिहार में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड ट्रकें लाल बालू, लोहे की सरिया, लकड़ी, अनाज, आलू, प्याज सहित अन्य समान लेकर आते-जाते हैं। जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी ओवरलोड वाहनों को रोकने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जयप्रभा सेतु के निकट यूपी की सीमा में पुलिस पिकेट सहित अन्य विभाग की चौकियां भी स्थापित की गई हैं। प्रतिदिन इससे हजारों रुपये का राजस्व का नुकसान भी होता है। हाल यह है कि एक साल पहले पुन:र्निर्मित एनएच-31 और जयप्रभा सेतु दोनों क्षतिग्रस्त होना शुरू हो चुके हैं। बताते चलें कि परिवहन विभाग व पुलिस के जिम्मे ओवरलोड वाहनों को रोकने की जिम्मेदारी है, लेकिन दोनों विभाग इस मामले में पूरी तरह से उदासीन बने हुए हैं।
एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि समय-समय पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यदि फिर भी ओवरलोड वाहनों का आवागमन हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें