फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में गिरावट जारी

विज्ञापन
चक्की नौरंगा मौजे में गंगा के कटान के बाद बची उपजाऊ भूमि। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर गिरावट का क्रम जारी है। इससे बाढ़ की संभावना टल गई है। जलस्तर में कमी से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शनिवार की शाम जलस्तर 63.180 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.010 मीटर से 83 सेंटीमीटर नीचे है। आयोग का कहना है कि एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में गिरावट हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का पूर्वानुमान किया है। जलस्तर में गिरावट के साथ तटवर्ती क्षेत्रों में कटान हो रही है। कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कट-कट कर नदी की जल धारा में विलीन हो रही है। चैनपुर गुलौरा, हाहानाला टगुनिया राजभर बस्ती के के पास कटान से किसान परेशान हैं। उधर, कटान के चलते टगुनिया के पास बने पांच में से दो स्पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अब तक संबंधित क्षेत्रों की कई एकड़ भूमि कटान की भेंट चढ़ चुकी है। जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव ने कटान रोकने की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें