फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-31 एक साल में पांच किमी का निर्माण, जो बनी वो भी टूट रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र में सालों से बदहाल पड़ी एनएच 31 के पुनर्निर्माण का काम शुरू तो हुआ लेकिन बनने के साथ ही यह टूटने भी लगी। आलम यह है कि 90 लाख रुपये प्रति किमी की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सोनबरसा से लेकर कर्णछपरा तक बनाई गई सड़क के परखचे उड़ गए हैं। 24 जून 2020 को लगभग पांच किमी लंबाई में ठेकेदार द्वारा सड़क का पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू किया गया। जो सड़क बनी, वह टूटकर इस तरह बिखर गई कि अब उस पर वाहनों का आनाजाना कठिन हो गया है। हालांकि एनएचएआई ने इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए पैबंद लगाने का प्रयास किया लेकिन वह भी सफल नहीं हो सका। दूसरी तरफ, बेलहरी से बैरिया तक इस मार्ग पर बने अनगिनत गड्ढों को पिछले साल गिट्टी और मिट्टी डालकर भरा गया था। तब एनएचएआई के अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिया था कि जून 2021 तक इस सड़क का कार्य पूरा करा लिया जाएगा लेकिन आश्वासन भी कोरा ही साबित हुआ। स्थिति यह है कि जहां-जहा सड़क पर मिट्टी और गिट्टी से गड्ढों को भरा गया था, वहां अब बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

यह सड़क निर्माण प्रक्रिया में है। अभी एक लेयर पिचिंग बाकी है। टूटी हुई सड़क पर पिच कराकर उसे ठीक कर दिया जाएगा। - पंकज पवार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें