फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नवचयनित सिपाही सीखेंगे आतंकियों व नक्सलियों से निपटने का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में पुलिस में नवचयनित 1224 सिपाहियों का प्रारंभिक प्रशिक्षण बीते 18 जून से शुरू हो गया है। एक माह बाद उन्हें रीजनल ट्रेनिंग सेंटर्स पर नौ माह के आधारभूत प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। रेगुलर ट्रेनिंग के साथ उन्हें फॉरेंसिंक साइंस, फॉरेंसिंक मेडिसिन, साइबर क्राइम, कंप्यूटर साइंस, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और प्राथमिक उपचार के तरीकों के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन

उन्हें आतंकवादियों, नक्सलियों, डकैतों, कुख्यात अपराधियों से निपटने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान दिन ही नहीं, रात में भी फायरिंग करने का तरीका सिखाया जाएगा। इसकी 70 अंकों की परीक्षा भी होगी। आतंकवाद निरोधक अभियान के तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण में सिपाहियों को आतंकवाद के बढ़ते भय और वर्तमान आतंकी समूहों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्कूल, शॉपिंग सेंटर, धार्मिक स्थल एवं महत्वपूर्ण संस्थानों आदि पर होने वाले आतंकी हमले के बारे में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिपाहियों को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए उन्हें योग भी सिखाया जाएगा। साथ ही सशस्त्र और खाली हाथ दुश्मन पर आक्रमण करने के गुर भी सिखाए जाएंगे। बलिया एएसपी अनिल झा ने बताया जिले में नवचयनित 1224 पुलिस आरक्षियों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रारंभिक प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें सशस्त्र ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।
000
इन हथियारों का दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान 5.56 एमएम इंसास रायफल, एके-47, ग्लॉक पिस्टल, 9 एमएम पिस्टल, ग्रेनेड, 7.62 एमएम एसएलआर, 38 रिवाल्वर, 9 एमएम कारबाइन, रबर बुलेट फायरिंग, जीएफ रायफल को चलाना, आईईडी बूबी ट्रैप्स व एक्सप्लोसिव को पहचानना और उसे निष्क्रिय करने की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षुओं को तलाशी लेने के तौर-तरीके भी बताए जाएंगे, जिनमें आवासीय भवन, कार्यालय, गोदाम की तलाशी, शहरी और गांव क्षेत्र में कार्डन करके तलाशी, वाहन को रोककर तलाशी और सड़क पर छानबीन और उसे यातायात के लिए चालू करना शामिल है।
विज्ञापन

000
प्रशिक्षक का भी लिया जाएगा फीडबैक
प्रशिक्षण के दौरान सिपाहियों से प्रशिक्षकों का फीडबैक भी लिया जाएगा। इसका प्रारूप भी तैयार किया गया है। जिसमें सिपाहियों को प्रशिक्षक के समझाने का तरीका, पाठ्यक्रम पूरा करने, विषय को विस्तार से समझाने, उच्चारण, कमांड एंड कंट्रोल का स्तर बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें