फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नवविवाहिता जली, पति समेत पांच पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के इंदऊपुर गांव में नवविवाहित संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। परिजनों ने उसे लेकर मऊ सदर अस्पताल गए जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में लड़की के पिता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कुसागढ़ही गांव निवासी श्यामसुंदर की पुत्री उषा की शादी एक साल पहले भीमपुरा थाना क्षेत्र के इंदऊपुर निवासी वीरेंद्र राम के पुत्र निलेश से हुई थी। लड़की के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि पुत्री को सुसराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी बीच सूचना मिली कि ससुरालिए मारपीट कर जलाने की तैयारी कर रहे हैं। जब पुत्री के ससुराल पहुंचा तो लोग उसे लेकर मऊ सदर अस्पताल पहुंचे थे, जाकर देखा तो अचेता अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने पति निलेश सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रचलित कर दी है।
थानाध्यक्ष भीमपुरा मदन पटेल ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद था। इसको लेकर पत्नी ने अपने ऊपर तेल उड़ेल कर आग लगा ली। पति सहित परिजन मऊ ले गए है। पति उसका इलाज करा रहा है। स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें