फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्वर्णकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
नगर के अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित स्वर्णकार समाज के शपथ ग्रहण समारोह को संबो​धित करते भाजपा जि
विज्ञापन
बलिया। स्वर्णकार संघ का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन रविवार की शाम को शहर के अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा व विशिष्ठ अतिथि रसड़ा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायन सोनी ने दीप कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने के लिए संघ के नगर अध्यक्ष रवि सोनी, संजय कुमार बबुआ को महामंत्री व मुकेश सोनी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महिला नगर स्वर्णकार संघ के लिए सोनी वर्मा को अध्यक्ष, रानी वर्मा को महामंत्री व पूनम देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जिला स्वर्णकार संघ के रिक्त पदों पर मनोज कुमार गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष व भृगु नाथ वर्मा को जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
मुख्य अतिथि ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय सचिव टुनटुन सराफ, केशव जी, अभिषेक सोनी, आशा देवी, लक्ष्मी वर्मा, वंदना वर्मा, राम दयाल, रेखा वर्मा, छोटे लाल, गोरख नाथ वर्मा, दिनेश कुमार, काशी नाथ, महेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन संजीव वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें