फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। विश्वकर्मा सेवा संस्थान बांसडीह के तत्वावधान में बुधवार को फतेहसागर पोखरा स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर परिसर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विश्वकर्मा सेवा संस्थान के अध्यक्ष छठूलाल शर्मा और विशिष्ट अतिथि विश्वकर्मा सेवा संस्थान बांसडीह ब्लाक के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा, प्रबंधक जयप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष मुन्ना शर्मा, सचिव रामनारायण शर्मा और संगठन मंत्री गुड्डू शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
मुख्य अतिथि छठूलाल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने के साथ मंदिर परिसर में होने वाले सामाजिक व धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करेगी। इस दौरान धनंजय शर्मा, सुशील शर्मा, दीनबंधु शर्मा, अजय शर्मा, तारकेश्वर शर्मा, त्रिभुवन शर्मा आदि मौजूद रहे। समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें