फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विश्वविद्यालय में नवागंतुक विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए एक फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत किया। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने की। कहा कि वाणिज्य का प्रोफेसर होने के नाते मुझे आप सबको देखकर बड़ी खुशी हो रही है। यदि आप मुझे कक्षा में अध्यापन के लिए आमंत्रित करते हैं तो मैं निश्चित ही आऊंगा।
विज्ञापन

कुलपति ने बीबीए पाठ्यक्रम में रोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला। अकादमिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और उसके फायदे गिनाईं। डॉ. अजय कुमार चौबे, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और उनके लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों को बताया। विश्वविद्यालय की कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और रैगिंग को एक आपराधिक कृत्य बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत सिंह ने भी विद्यार्थियों का स्वागत किया।विश्वविद्यालय में बीबीए का नवीन पाठ्यक्रम इस साल शुरू हुआ है, जिसके प्रथम सत्र के विद्यार्थियों का भी कार्यक्रम में स्वागत किया गया। विभाग के प्राध्यापकों डाॅ. नीलमणि त्रिपाठी, डाॅ. विवेक कुमार एवं डाॅ. विजय शंकर पाण्डेय ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें